छत्तीसगढ़

3 दिसंबर को कैबिनेट की बड़ी बैठक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर लग सकती है मुहर

रायपुर, 29 नवंबर 2025।छत्तीसगढ़ में 3 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह बैठक मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में प्रातः 11 बजे शुरू होगी।

बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार आने वाले महीनों के लिए विकास योजनाओं, विभागीय समीक्षा और जनता से जुड़े अहम प्रस्तावों पर निर्णय ले सकती है।

कैबिनेट की यह बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों स्तरों पर खास मानी जा रही है, क्योंकि इसमें कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएँ भी हो सकती हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button