छत्तीसगढ़
Trending

सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक गिरफ्तार

सूरजपुर। जिले में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जरही गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रामजनम विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो चरौदा गांव का निवासी था। हादसा भटगांव थाना क्षेत्र में हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button