Aaj Ka Rashifal 29 November: मेष से मीन तक किसका चमकेगा भाग्य, किसे रहना होगा संभलकर?

रायपुर, 29 नवंबर 2025। 29 नवंबर का दिन कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो वहीं कुछ जातकों को आज सतर्क रहने की जरूरत है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि का स्वामी ग्रह उसके दिनभर के फैसलों और व्यवहार पर बड़ा असर डालता है। आइए जानते हैं, शनिवार का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए क्या संकेत दे रहा है—
मेष राशि
आज पैसों के मामलों में संयम रखें। एक काम को पूरा करने से पहले दूसरा कार्य शुरू न करें, वरना तनाव बढ़ सकता है।
वृषभ राशि
किसी भी तरह का बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से पहले अच्छी तरह सोचें। किसी से डील करने से पहले उसे परख लें। निजी और पेशेवर जीवन में बैलेंस जरूरी है।
मिथुन राशि
ऑफिस में अनावश्यक बातों में न पड़ें। किसी रोग से पीड़ित हैं, तो परेशानी में वृद्धि संभव है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा।
कर्क राशि
काम में फोकस रखें। अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं। सेहत पर विशेष ध्यान दें।
सिंह राशि
पैसे और स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में नया टास्क लेने से न घबराएं। निवेश सोच-समझकर करें।
कन्या राशि
काम को गंभीरता और फोकस के साथ पूरा करें। पैसों से जुड़े फैसले सावधानी से लें। पार्टनर से बातचीत में शब्दों को सोचकर प्रयोग करें।
तुला राशि
आज हेल्थ पर खास ध्यान देने की जरूरत है। ऑफिस में नई चुनौतियां मिल सकती हैं। आर्थिक रूप से दिन ठीक रहेगा।
वृश्चिक राशि
आर्थिक स्थिति थोड़ी बिगड़ सकती है। निवेश करते समय सावधानी बरतें। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
धनु राशि
ऑफिस में चुनौतियों का सामना मजबूती से करेंगे। पार्टनर के साथ समय अच्छा बीतेगा। पैसों के मामले में दिन शुभ रहेगा।
मकर राशि
निवेश के लिए अनुकूल दिन है। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिससे आपकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी।
कुंभ राशि
आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रिश्तों में अहम को अलग रखें। अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
मीन राशि
पैसे और स्वास्थ्य दोनों मामलों में दिन अच्छा रहेगा। घर में मेहमान आ सकते हैं।
ज्योतिषीय संकेत बताते हैं कि आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला है। सही निर्णय और संतुलित व्यवहार आपके दिन को बेहतर बना सकते हैं।


