छत्तीसगढ़नई दिल्ली
Trending

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जेपी नड्डा से मुलाकात, स्वास्थ्य ढांचे के सुदृढ़ीकरण पर हुई अहम चर्चा

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। इस दौरान राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने, चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार और जनस्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा हुई।

बैठक में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता पर जोर देते हुए केंद्र सरकार से सहयोग की अपेक्षा जताई। साथ ही मेडिकल कॉलेजों के विस्तार, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ाने और आधुनिक स्वास्थ्य उपकरणों की आपूर्ति जैसे विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा हुई।

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुलाकात को राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button