छत्तीसगढ़
Trending

जामुल में खंडहर नुमा बिल्डिंग के सीढ़ियों पर रोती मिली नवजात बच्ची, इलाके में हड़कंप

दुर्ग, जामुल: खंडहर नुमा बिल्डिंग में नवजात शिशु मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जामुल के अयोध्या नगर क्षेत्र में लोगों ने बिल्डिंग के पास रोती हुई बच्ची की आवाज सुनी, जिसके बाद कुछ लोग वहां पहुंचे और सीढ़ियों के पास रोती बच्ची को देखा।

सूचना मिलते ही जामुल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को तुरंत अपने कब्जे में लेकर स्वास्थ्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है। वहीं, लावारिस बच्ची के परिजनों की तलाश में आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इस बच्ची के परिजनों के बारे में जानकारी हो तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button