छत्तीसगढ़
Trending
रायपुर में सख्त कार्रवाई: सहकारी समितियों के 14 कर्मचारी बर्खास्त, 3 के खिलाफ FIR की तैयारी

रायपुर। सहकारी समितियों के हड़ताली कर्मचारियों पर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। धान खरीदी कार्य से इंकार करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ अति आवश्यक सेवा अनुरक्षण (ESMA) कानून के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सोमवार को प्रभारी प्रबंधक सहित 14 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है।
किन कर्मचारियों पर गिरी गाज?
सिमगा विकासखंड
- मंजुला शर्मा – समिति प्रबंधक, सिमगा
- राकेश कुमार टंडन – समिति प्रबंधक, खोखली
- मूलचंद वर्मा – समिति प्रबंधक, धुर्रा बांधा
- धर्मेन्द्र साहू – समिति प्रबंधक, रोहांसी
- रामकुमार साहू – समिति प्रबंधक, तिल्दा
कसडोल विकासखंड
- नन्द कुमार पटेल – विक्रेता, गिरौद
- गोकुल प्रसाद साहू – विक्रेता, हसुआ
- ललित साहू – विक्रेता, थरगांव
- रामस्वरूप यादव – विक्रेता, कटगी
- खेलसिंग कैवर्त्य – विक्रेता, चिखली
- अमित साहू – विक्रेता, कोसमसरा
- भीम साहू – विक्रेता, सरखोर
- रविकमल – विक्रेता, लवन
3 कर्मचारियों पर होगी FIR
विकासखंड पलारी में भी सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इन कर्मचारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की तैयारी है—
- राजेंद्र चंद्राकर – प्रभारी प्रबंधक, समिति कोनारी
- बीरेंद्र साहू – कंप्यूटर ऑपरेटर, समिति रोहरा
- टीका राम वर्मा – विक्रेता, समिति रिसदा
इनके खिलाफ संबंधित शाखा प्रबंधक को FIR दर्ज कराने के लिए पत्र जारी कर दिया गया है।
प्रशासन ने साफ कर दिया है कि धान खरीदी कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही या बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



