छत्तीसगढ़
Trending

जनदर्शन में मुख्यमंत्री ने बदली रमन निर्मलकर की जिंदगी, श्रवण यंत्र देकर लौटाया सुनने का सुख

रायपुर, 13 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान रायपुर के ब्राह्मणपारा वार्ड निवासी रमन निर्मलकर को श्रवण यंत्र सौंपा। लंबे समय से सुनने में असमर्थ रमन निर्मलकर आर्थिक तंगी के कारण यह यंत्र नहीं खरीद पा रहे थे।

जनदर्शन में अपनी समस्या बताते ही मुख्यमंत्री ने तुरंत कदम उठाते हुए उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया। मदद पाकर श्री निर्मलकर ने कहा, “अब मुझे फिर से सुनने की क्षमता वापस मिल गई है। मुख्यमंत्री ने मेरी समस्या को तुरंत समझा और मदद की, इसके लिए मैं उनका आभारी हूँ।”

मुख्यमंत्री की यह पहल उनकी जनकल्याण और आमजन की समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लेने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता ने आमजन का दिल जीत लिया, रमन निर्मलकर की जिंदगी हुई आसान


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button