छत्तीसगढ़
Trending

वेल्सपन समूह और अन्य उद्योगपति छत्तीसगढ़ में बड़े निवेश की योजना पर चर्चा के लिए अहमदाबाद में मुख्यमंत्री से मिले

अहमदाबाद, 11 नवंबर 2025: अहमदाबाद में आयोजित इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम के दौरान वेल्सपन समूह के निदेशक और एसोचैम गुजरात के अध्यक्ष चिन्तन ठाकर ने एसोचैम गुजरात के सह अध्यक्ष जेमिन शाह सहित अन्य उद्योगपतियों के साथ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से भेंट की।

इस दौरान उद्योगपतियों ने खनिज, धातु, उर्वरक, पेट्रो केमिकल, ऊर्जा और सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में राज्य में निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में औद्योगिक सहयोग और निवेश बढ़ाने की अपनी गहरी इच्छा जताई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने निवेशकों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य निवेश के लिए अनुकूल माहौल प्रदान करता है और उद्योगों के साथ साझेदारी के लिए हमेशा तैयार है।

यह बैठक छत्तीसगढ़ और गुजरात के बीच औद्योगिक सहयोग को मजबूत करने और दोनों राज्यों में रोजगार एवं आर्थिक विकास के अवसर बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button