कोरबा में 21 नए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने 3 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने जताया आभार

कोरबा, 13 अक्टूबर 2025 प्रदेश के उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोरबा विधानसभा क्षेत्र में 21 नए विकास कार्यों के लिए कुल 3 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की है। इसमें मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण से 2 करोड़ और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से 1 करोड़ रुपए शामिल हैं।
10 सितंबर को कोरबा कलेक्टरेट परिसर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक हुई थी। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने सुनालिया पुल के लिए 9 करोड़, बालक-बालिका क्रीड़ा परिसर हेतु 10-10 करोड़ समेत कई अन्य बड़े विकास कार्यों की घोषणा की। मंत्री देवांगन के प्रस्ताव पर मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण से 15 विकास कार्यों और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से 6 विकास कार्यों की स्वीकृति दी गई।
मंत्री लखन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह निर्णय कोरबा के नागरिकों के लिए लाभकारी साबित होगा।
स्वीकृत विकास कार्यों की मुख्य सूची:
मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण:
- वार्ड 61: बरमपुर बीच बस्ती ट्रांसफार्मर से सेन नदी तक नाली एवं कलवर्ट निर्माण, लागत 20 लाख
- वार्ड 61: बरमपुर चेतू मंझवार के खेत पास से नदी तक नाली निर्माण, लागत 20 लाख
- वार्ड 36: निर्मला स्कूल से विनोद सोनवानी घर तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण, लागत 20 लाख
- वार्ड 36: साधराम राठौर घर से राठिया समाज भवन तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण, लागत 20 लाख
- वार्ड 36: डिंगापुर जंगल खटाल में मंच निर्माण, लागत 5 लाख
- वार्ड 28: सामुदायिक भवन निर्माण, हेलीपैड के पास, लागत 10 लाख
- वार्ड 32: नर्सिंग कॉलेज के सामने से केशव के घर तक सीसी रोड निर्माण, लागत 15 लाख
- वार्ड 51: स्याहीमुड़ी ऊपर पारा बस्ती में सामुदायिक भवन निर्माण, लागत 15 लाख
- वार्ड 35: रोड खरमोरा हनुमान मंदिर से कमल राठौर के घर तक सीसी रोड निर्माण, लागत 5 लाख
- वार्ड 59: दर्री खालेपारा में सार्वजनिक मंच एवं नाली निर्माण, लागत 25 लाख
- वार्ड 18: राजस्व कॉलोनी पीपर पारा कोहड़िया में शेड निर्माण व अन्य विस्तार कार्य, लागत 6 लाख
- वार्ड 21: CSEB कॉलोनी, महिला दुर्गा पंडाल के पास किचन शेड निर्माण, लागत 5 लाख
- वार्ड 20: पथरीपारा चंदा यादव के घर से सामुदायिक भवन तक, भुवनेश्वर तिवारी घर से गणेश चौक तक सीसी रोड एवं नाली निर्माण, लागत 20 लाख
- वार्ड 62: एसजीपी कॉलोनी मंच से शांति विहार पहुंच मार्ग तक सीसी रोड निर्माण, लागत 2.50 लाख
- वार्ड 64: इमली छप्पर स्थित रामनगर कंचन कंवर के घर से राजेश सोनवानी घर होते हुए नदी तक सीसी रोड निर्माण, लागत 11.50 लाख
अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण:
- वार्ड 28: जैतखाम के पास सामुदायिक भवन एवं मंच निर्माण, लागत 15 लाख
- वार्ड 55: सामुदायिक भवन एवं बाउंड्री वॉल निर्माण, सुमेधा सतनामी पारा, लागत 15 लाख
- वार्ड 58: श्याम नगर साडा कॉलोनी, सामुदायिक भवन एवं बाउंड्री वॉल, लागत 25 लाख
- वार्ड 39: बालकों में रामलीला मैदान के पास सतनाम भवन का आंतरिक एवं बाह्य विस्तार कार्य, लागत 15 लाख
- वार्ड 5: इंदिरा नगर, सतनामी समाज सामुदायिक भवन निर्माण, लागत 15 लाख
- वार्ड 52: डोमार समाज सामुदायिक भवन निर्माण, अयोध्यापुरी में सिपेट के सामने, लागत 15 लाख
मुख्यमंत्री की यह पहल और मंत्री देवांगन के प्रयास कोरबा क्षेत्र के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं में सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।