छत्तीसगढ़

बागेश्वर धाम में श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन: चंदन – बसंत अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, लाखों श्रद्धालु हुए भक्तिमय

रायपुर, 13 अक्टूबर 2025 । युवा समाजसेवी चंदन – बसंत अग्रवाल (थान खम्हरिया वाले) ने बागेश्वर धाम की श्री हनुमंत कथा के सफल आयोजन में योगदान देने वाले नायकों का भव्य सम्मान किया।

स्व. श्री पुरुषोत्तम अग्रवाल स्मृति फाउंडेशन के तत्वावधान में 4 से 8 अक्टूबर तक अवधपुरी मैदान, गुढ़ियारी में आयोजित इस कथा का नेतृत्व पीठाधीश्वर पूज्य पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे समूचा प्रदेश भक्तिमय हो गया।

इस महा-आयोजन को सफल बनाने के लिए 5 हजार से अधिक लोग महीनों तक पंडाल, सुरक्षा, भोजन, आवास और अन्य व्यवस्थाओं में जुटे रहे। रविवार 12 अक्टूबर को आयोजित सम्मान समारोह में चंदन – बसंत अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं, प्रभारियों और वरिष्ठजनों को शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान चंदन – बसंत अग्रवाल ने कहा, “इस आयोजन की सफलता का श्रेय मैं नहीं, बल्कि उन हजारों निस्वार्थ कार्यकर्ताओं को जाता है जिन्होंने दिन-रात सेवा की। आप सभी असली नायक हैं। आपका योगदान अमूल्य है और यह सम्मान केवल प्रतीक है।”

सम्मान समारोह में दीनानाथ शर्मा, हेमेंद्र साहू, आजाद गुर्जर, पुष्पेंद्र उपाध्याय, विवेक अग्रवाल, डॉ विकास अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, प्रकाश माहेश्वरी और संजय पारेख मुख्य रूप से उपस्थित रहे। समारोह में सभी कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खुशी और संतोष झलक रहा था।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button