छत्तीसगढ़

Popular Raipur Tigress ‘Bijli’ Dies During Treatment in Gujarat : रायपुर की लोकप्रिय बाघिन ‘बिजली’ का गुजरात में इलाज के दौरान निधन, वन विभाग ने पुष्टि की

रायपुर। राजधानी रायपुर के जंगल सफारी की लोकप्रिय बाघिन ‘बिजली’ की मौत हो गई है। उसे 7 अक्टूबर को गंभीर रूप से बीमार होने पर ट्रेन से गुजरात के वनतारा जामनगर वाइल्डलाइफ रेस्क्यू एंड केयर सेंटर भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बाघिन की उम्र लगभग 8 साल थी और वह पिछले कुछ समय से यूट्रस व ओरल इंफेक्शन से पीड़ित थी। रायपुर में प्राथमिक उपचार के बावजूद जब उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ, तो विशेषज्ञ टीम की सिफारिश पर उसे विशेष कोच के जरिए जामनगर भेजा गया था।

वनतारा वाइल्डलाइफ रेस्क्यू सेंटर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर बिजली की मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि बिजली की तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी और उपचार के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, बाघिन की मौत के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया कल वन विभाग की टीम और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

जंगल सफारी प्रशासन ने बताया कि बिजली को रायपुर से जामनगर भेजने की प्रक्रिया दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की मदद से पूरी की गई थी। इसके लिए वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी, मंडल रेल प्रबंधक दयानंद और हावड़ा मुख्यालय के अधिकारियों के बीच समन्वय किया गया था।

बाघिन ‘बिजली’ जंगल सफारी की सबसे आकर्षक और लोकप्रिय बाघिनों में से एक थी। उसकी मौत से रायपुर के वनप्रेमियों में गहरा शोक है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button