छत्तीसगढ़

Bijapur Naxal IED Blast: कोबरा 206 बटालियन का जवान घायल, हेलिकॉप्टर से रायपुर भेजा गया

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) की चपेट में आने से कोबरा 206 बटालियन का एक जवान घायल हो गया। यह घटना उसूर थाना क्षेत्र की है, जहां पुजारी कांकेर FOB की टीम एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन पर निकली हुई थी।

मिल रही जानकारी के अनुसार, गश्ती के दौरान जवान नक्सलियों द्वारा लगाई गई IED पर पैर रख बैठा, जिससे विस्फोट हो गया। घायल जवान को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर उसे तत्काल हेलिकॉप्टर के जरिए रायपुर के हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया है।

बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जवान की हालत फिलहाल स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है और नक्सलियों की तलाश जारी है।

👉 घटना स्थल: उसूर थाना क्षेत्र, बीजापुर
👉 बटालियन: कोबरा 206
👉 घायल जवान: नाम सार्वजनिक नहीं किया गया
👉 स्थिति: स्थिर, रायपुर में उपचार जारी

यह घटना एक बार फिर बताती है कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों के लिए हर कदम पर खतरा मौजूद है, बावजूद इसके जवान लगातार डटकर अभियान चला रहे हैं।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button