छत्तीसगढ़

रायपुर खम्हारडीह में शराब नहीं मिलने पर गार्ड पर हुआ खूनी हमला : लोहे की रॉड से मारा गया गार्ड संदीप पटेल, आरोपी रातभर फरार

रायपुर। राजधानी रायपुर के खम्हारडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भयावह घटना घटी। ड्यूटी पर तैनात गार्ड संदीप पटेल (35) की हत्या कर दी गई। मृतक मूलतः बलौदाबाजार के ग्राम सुंदरी का रहने वाला था और हाल ही में मोवा पंडरी में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपी शराब खरीदने के लिए दुकान पर आया। जब गार्ड ने बताया कि दुकान बंद हो चुकी है, तो आरोपी विवाद कर वहां से चला गया। इसके बाद रात सवा 11 बजे, आरोपी लोहे की रॉड लेकर वापस आया और गार्ड पर हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, गार्ड साढ़े 11 बजे मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश में जुट गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button