मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का व्यस्त दौरा कार्यक्रम आज : जनजाति गौरव दिवस कार्यशाला, वैद्य सम्मेलन और नियुक्ति पत्र वितरण में होंगे शामिल

रायपुर, 8 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 10:45 बजे से 11:30 बजे तक मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन रायपुर में बैठक आयोजित होगी। इसके बाद वे 11:30 बजे मुख्यमंत्री निवास से न्यू सर्किट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे।
11:35 बजे न्यू सर्किट हाउस पहुंचने पर मुख्यमंत्री “जनजाति गौरव दिवस कार्यशाला” में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:35 बजे तक चलेगा। तत्पश्चात मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और कुछ समय आरक्षित रहेगा।
दोपहर 1:45 बजे मुख्यमंत्री साय निवास से प्रस्थान कर 2:00 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, साइंस कॉलेज मैदान रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे “राज्य स्तरीय परम्परागत वैद्र्य सम्मेलन” में भाग लेंगे। यह कार्यक्रम 3:00 बजे तक चलेगा।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री 3:05 बजे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर पहुंचकर “नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम” में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम 3:30 बजे तक रहेगा।
कार्यक्रमों के समापन के बाद मुख्यमंत्री 3:45 बजे पुनः मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर लौटेंगे।
👉 मुख्य आकर्षण:
- जनजाति गौरव दिवस कार्यशाला
- राज्य स्तरीय परम्परागत वैद्र्य सम्मेलन
- नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम



