छत्तीसगढ़

अस्पताल से फरार हुआ हत्या का दोषी कैदी: पुलिस में हड़कंप, तलाश जारी

अंबिकापुर, 07 अक्टूबर 2025। अंबिकापुर सेंट्रल जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा एक कैदी सोमवार दोपहर अस्पताल से फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार, हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी मुकेश कान्त की तबीयत खराब होने पर उसे सेंट्रल जेल से मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह वह बाथरूम जाने के बहाने सुरक्षा कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। मणिपुर थाने में मामला दर्ज कर फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चला रही है और सभी थानों को अलर्ट किया गया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button