छत्तीसगढ़

Tragedy in Balod: 65 वर्षीय कोतवालीन देवबत्ती बाई का घर में संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, पुलिस ने शव की जांच शुरू की

बालोद, 07 अक्टूबर 2025 जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां 65 वर्षीय कोतवालीन देवबत्ती बाई का शव उनके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। यह घटना देवरी थाना क्षेत्र के रानीतराई रोड की है।

जानकारी के अनुसार, मृतका शासकीय कोतवाल के पद पर कार्यरत थीं और अकेली रहती थीं। घटना का खुलासा स्थानीय लोगों ने तब किया जब घर से तेज बदबू आने पर उन्होंने देखा कि वृद्ध महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा है।

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में शव 2 से 3 दिन पुराना और सड़ा हुआ पाया गया। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और घटना की वास्तविक वजह का पता लगाने में जुटी है।

बालोद पुलिस ने मर्ग कायम कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button