छत्तीसगढ़
Trending

विधायक अनुज शर्मा ने आमासिवनी और कचना में 39.77 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन — कहा, “विकास ही मेरा संकल्प, जनता मेरी शक्ति”

धरसींवा, 7 अक्टूबर 2025। धरसींवा विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नया आयाम देते हुए विधायक अनुज शर्मा ने आज आमासिवनी और कचना गांव में कुल 39.77 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया।

आमासिवनी में दो आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण कार्य के लिए 23.18 लाख रुपये तथा यादव समाज सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए 5 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। वहीं कचना गांव में आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य हेतु 11.59 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

भूमिपूजन समारोह के दौरान विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि यह विकास कार्य केवल ईंट और गारे के ढांचे नहीं हैं, बल्कि क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की ठोस नींव हैं। उन्होंने कहा, “आज हम जो कार्य प्रारंभ कर रहे हैं, वे जनता की आशाओं और अपेक्षाओं का साकार रूप हैं। ये आंगनबाड़ी भवन हमारे बच्चों को शिक्षा, पोषण और सुरक्षा प्रदान करेंगे, जबकि सामुदायिक भवन समाज की एकता और संस्कृति को सहेजने का केंद्र बनेगा।”

विधायक ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि “विकास ही मेरा संकल्प है और जनता मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।” उन्होंने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे इन विकास कार्यों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इनके रखरखाव में सहयोग करें।

इस अवसर पर गोपेश साहू, रॉबिन साहू सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। समारोह में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button