छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर बड़ा न्योता, CM विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को किया आमंत्रित

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर 2025।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा इस विशेष अवसर पर किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याण योजनाओं और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति मुर्मू को छत्तीसगढ़ आगमन हेतु आमंत्रित भी किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को रजत जयंती वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने छत्तीसगढ़ की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना भी की।

इस अवसर पर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह भी उपस्थित थे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button