छत्तीसगढ़

रायपुर रेलवे स्टेशन पर कुलियों का हल्ला: बैटरी कारों के खिलाफ परिवार समेत प्रदर्शन, बोले- रोटी छिनने तक नहीं हटाएंगे गाड़ियां

रायपुर, 06 अक्टूबर 2025: रायपुर रेलवे स्टेशन पर कुलियों ने अपने परिवारों के साथ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि रेलवे प्रशासन ने फेस्टिव सीजन के दौरान चार नई बैटरी कार चलाने का निर्णय लिया है, जिससे उनकी आमदनी पर भारी असर पड़ेगा।

रेलवे ने प्राइवेट कंपनी से एग्रीमेंट के तहत ये बैटरी कार चलाने का फैसला किया है। इसमें प्रति पैसेंजर किराया 50 रुपये और लगेज सहित 30 रुपये तय किया गया है। वहीं कुलियों का सामान्य शुल्क 100 रुपये है। कुलियों का कहना है कि लिफ्ट और एस्केलेटर जैसी सेवाओं के कारण उनका काम पहले ही घटकर 20% रह गया है। स्टेशन पर कुल 105 कुली दिन भर में मुश्किल से 200–300 रुपये कमा पाते हैं।

कुलियों ने तीन बार रेलवे अधिकारियों से मीटिंग की, लेकिन उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद, जब बैटरी कार स्टेशन पर पहुंची, तो विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। यूनियन ने चेतावनी दी है कि जब तक प्राइवेट बैटरी कार हटाई नहीं जाती, प्रदर्शन जारी रहेगा। बिलासपुर जोन के अन्य स्टेशनों के कुली और ऑल इंडिया यूनियन के सदस्य भी प्रदर्शन में शामिल हो सकते हैं।

कुलियों ने यह भी बताया कि उन्होंने रेलवे में डी ग्रुप जॉब में भर्ती का विकल्प मांगा था, लेकिन प्रशासन ने इसे मंजूरी नहीं दी। ऐसे में फिलहाल उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है।

कुलियों की मांग: प्राइवेट बैटरी गाड़ियों को हटाया जाए और उनकी जीविका सुरक्षित रखी जाए।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button