छत्तीसगढ़

Bilaspur Kidnapping Case: युवक ने खुद पिता को फोन कर मांगी 10 लाख की फिरौती, तीन दिन से लापता

बिलासपुर, 6 अक्टूबर 2025 बिलासपुर में 10 साल से रह रहे संजय यादव (29) का अपहरण हुआ है। जानकारी के मुताबिक, संजय ने रविवार (5 अक्टूबर) को खुद अपने पिता बालेश्वर यादव को फोन कर अपहरण की जानकारी दी और 10 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। उसने पिता को निर्देश दिया कि रकम उसके अपने बैंक अकाउंट में जमा कराई जाए।

संजय यादव कस्तूरबा नगर इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। वह 3 दिन से लापता था, और परिजन उसकी तलाश में लगे हुए थे। घटना की जानकारी मुख्यमंत्री के गृह जिले जशपुर तक पहुंची है और मामले में पुलिस अधिकारियों को सीएम हाउस से निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस का कहना है कि युवक का मोबाइल बार-बार बंद और चालू होने की स्थिति में होने के कारण जांच में मुश्किल आ रही है। साइबर सेल और अन्य तकनीकी टीमों द्वारा मोबाइल लोकेशन के आधार पर कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने बताया कि युवक का लोकेशन कभी बिलासपुर और कभी पेंड्रा-गौरेला में पाया गया।

संजय यादव जशपुर के नारायणपुर देहरा खार इलाके का रहने वाला है। उन्होंने एमएससी तक की पढ़ाई की है और वर्तमान में कोचिंग करते हुए बैंक में भी काम कर रहे थे। पिता बालेश्वर यादव ने बताया कि संजय ने 1 अक्टूबर को घर आने की बात कही थी, लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। अगले दिन पिता ने कॉल किया तो मोबाइल लगातार बंद मिला।

सिविल लाइन थाना CSP निमितेश सिंह ने बताया कि युवक की तलाश जारी है और पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button