छत्तीसगढ़
Trending

जगदलपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भव्य स्वागत, बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार में करेंगे हिस्सा

जगदलपुर, 04 अक्टूबर 2025। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए आज जगदलपुर पहुंचे। मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर मंत्री का सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुरिया दरबार, लाल बाग में प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे और बस्तर दशहरा लोकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।

हवाई अड्डे पर वन मंत्री केदार कश्यप, जनजाति कल्याण मंत्री राम विचार नेताम, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, बस्तर सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, कोंडागांव विधायक लता उसेंडी, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, कांकेर विधायक आशाराम नेताम, जगदलपुर महापौर संजय पांडेय सहित अन्य पूर्व विधायक और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

स्वागत समारोह में डीजीपी अरुण देव गौतम, प्रमुख सचिव मनोज पिंगुआ, कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदर राज पी., कलेक्टर हरिस एस. और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने भी भाग लिया।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह का यह दौरा बस्तर क्षेत्र में दशहरा महोत्सव और स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button