छत्तीसगढ़
Trending
रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने गायत्री नगर स्थित मंदिर में किए प्रभु जगन्नाथ के दर्शन

रायपुर, 04 अक्टूबर 2025 रायपुर ग्रामीण क्षेत्र के विधायक मोतीलाल साहू ने आज गायत्री नगर स्थित मंदिर पहुंचकर प्रभु जगन्नाथ जी के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने क्षेत्रवासियों के लिए सुख-समृद्धि, खुशहाली, निरंतर प्रगति और आरोग्य जीवन की मंगलकामना की।


दर्शन के बाद विधायक साहू ने कहा कि प्रभु जगन्नाथ का आशीर्वाद ही जीवन को नई दिशा देता है। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं से भी धर्म और आस्था के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।



