छत्तीसगढ़
Trending

बिलासपुर में धार्मिक तनाव: मुस्लिम युवक ने शिवलिंग में पेशाब किया, हिंदू संगठन ने बस्ती में किया पथराव और तोड़फोड़, पुलिस ने हिरासत में लिया आरोपी, इलाके में शांति बनाए रखने की अपील

बिलासपुर, छत्तीसगढ़: शुक्रवार देर रात बिलासपुर में धार्मिक तनाव फैल गया। आरोप है कि अशरफ खान नामक एक मुस्लिम युवक ने अशोक नगर स्थित दुर्गा मंदिर के शिवलिंग में पेशाब किया।

इस घटना की जानकारी फैलते ही हिंदू संगठन के लोग मौके पर जमा हो गए और मुस्लिम बस्ती में तोड़फोड़ और पथराव शुरू कर दिया। कई घरों के शीशे टूट गए और स्थानीय लोग डर में आ गए।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया और आरोपी युवक को हिरासत में लिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच जारी है और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button