छत्तीसगढ़

रायपुर में पेट्रोल-डीजल का बड़ा अवैध कारोबार पकड़ाया, क्राइम ब्रांच और साइबर सेल ने 11 आरोपितों को किया गिरफ्तार

रायपुर, 03 अक्टूबर 2025 राजधानी रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे पेट्रोल-डीजल के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। बुधवार रात क्राइम ब्रांच और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने दो अलग-अलग यार्डों पर छापा मारा और 11 आरोपितों को गिरफ्तार किया।

चार टैंकर, कई ड्रम और पाइप जब्त
पुलिस ने मौके से चार टैंकर, कई ड्रम और पाइप जब्त किए। जब्त माल की कुल कीमत लगभग 4.30 लाख रुपये आंकी गई है।

सूरज शाह के यार्ड पर छापा
पहली कार्रवाई रिंग रोड नंबर तीन, पिरदा चौक स्थित सूरज शाह के यार्ड में हुई। यहां सूरज शाह, अखिलेश चौबे, नीरज कुमार, अरविंद गोड और रोहित कुमार बघेल पेट्रोल-डीजल का अवैध भंडारण कर रहे थे। पुलिस ने जब्त माल की कीमत लगभग 1.40 लाख रुपये आंकी। हर ड्रम से सैंपल लेकर फोरेंसिक जांच के लिए सीलबंद किया गया। इस दौरान सूरज शाह मौके से फरार हो गया, जबकि बाकी आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

टेकारी चौक पर दूसरा भंडाफोड़
इसके बाद पुलिस ने रिंग रोड नंबर तीन, टेकारी चौक स्थित उमेश साव के यार्ड पर दबिश दी। यहां उमेश साव, शैलेन्द्र कुमार साव, शेख कलीम उद्दीन, राज पटेल, नीरज नेताम और रवि यादव अवैध रूप से ज्वलनशील तरल पदार्थों का भंडारण और बिक्री कर रहे थे। इस यार्ड से जब्त माल की कीमत लगभग 2.90 लाख रुपये बताई गई। आरोपियों के पास कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज नहीं मिला।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
दोनों जगहों से जब्त टैंकर और ड्रम को आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत जब्त कर मामला दर्ज किया गया है। साथ ही दो प्लास्टिक पाइप भी पुलिस ने जब्त किए। आरोपियों से पूछताछ जारी है और फरार सूरज शाह की तलाश की जा रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button