छत्तीसगढ़
woman हैवानियत को शर्मसार करने वाली दरिन्दगी की शिकार हुई फिर एक महिला – डॉ. रेखा मेश्राम
woman राजनांदगांव । महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रेखा मेश्राम एवं जिलाध्यक्ष किरण साहू ने जांजगीर-चांपा में एक 52 वर्षीय woman महिला के साथ अपराधियों ने जो दरिंदगी की है वह बेहद ही शर्मनाक और निंदनीय है इसकी जितना निंदा की जाए उतनी ही कम है 52 वर्षीय महिला विधवा अकेले अपने घर में थी हैवानियत को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम देते हुए अपराधी ने उसके साथ बलात्कार किया फिर उसके सीने पर चढ़कर उसको कुचला और पीट-पीटकर उसकी गर्दन तोड़ दी जिससे उसकी मृत्यु हो गई !
woman महिला मोर्चा ने प्रदेश सरकार के कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यही है प्रदेश सरकार की महिलाओं के प्रति संवेदनशीलता प्रदेश में लगातार छेड़छाड़ और दुराचार की घटनाएं बढ़ रही हैं लेकिन प्रदेश की कांग्रेस सरकार कुंभकरण की नींद में सोई हुई है प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में पूरी तरह असफल है शराबबंदी का नाटक और महिलाओं के साथ छल करने वाली सरकार के साथ अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं प्रदेश के मुख्यमंत्री एक तरफ भेंट मुलाकात की नौटंकी वाला कार्यक्रम कर रहे हैं इसका फायदा अपराधियों को भी मिल रहा है क्योंकि पुलिस प्रशासन को तो मुख्यमंत्री अपने कार्यक्रम में नाम के लिए रखते हैं प्रदेश में अपराधियों का राज कायम हो चुका है अपराधियों को संरक्षण देने के कारण ही उनका हौसला बुलंद है।woman
woman यदि इस तरह की घटनाओं पर रोक नहीं लगाया गया तो भाजपा महिला मोर्चा इसे लेकर उग्र आंदोलन करेगी और कुंभकरण की नींद में सोई हुई सरकार को जगाने के लिए सड़क से लेकर विधानसभा तक की लड़ाई लड़ेगी।



