छत्तीसगढ़

Suspend कलेक्टर रजत बंसल ने दो टूक शब्दों में रीडर से कहा अगली बार आने के पहले सुधर जाओ नही तो सस्पेंड करने में देर नही लगेगी

Suspend बलौदाबाजार। कलेक्टर रजत बंसल आज कसडोल नगर में स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील,उपकोषालय, नगर पंचायत कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुँचकर व्यवस्थाओ का जायजा लिया।

Suspend तहसील कार्यालय में उन्होंने रिकार्ड रूम,कोर्ट,पुराने प्रकरणों के संधारण,ई कोर्ट में दर्ज प्रकरण,अविवादित बंटवारा,डायवर्शन के प्रकरणों की जांच किया. रीडर के कार्यप्रणालियों पर गहरी नाराजगी जताते हुए 3 दिनों के भीतर सुधार के निर्देश दिए . उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा अगली बार आने के पहले सुधर जाओ नही तो सस्पेंड करते देर नही लगता है। कार्यालय में आम लोगों के लिए बाथरूम नही होने की जानकारी मिली।

Suspend जिस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को टीएल के पहले कार्ययोजना बनाकर प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए है। साथ ही मैदान को भी सुधारने के निर्देश दिए है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसडोल को मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने के दिए निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले मरीजों को यहाँ सभी सुविधाएं मिले इस तरह से इस हॉस्पिटल में सुविधा का विस्तार करना है।

Suspend उन्होंने सप्ताह भर के भीतर विस्तृत कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए है। इस दौरान भर्ती हुए मरीज़ो से बातचीत कर व्यवस्था सम्बंधित जानकारी हासिल की। निरीक्षण के दौरान कृष्ण कुज के लिए प्रस्तावित भूमि का भी अवलोकन किया। इस मौके पर एसडीएम भूपेन्द्र अग्रवाल, तहसीलदार विवेक पटेल,अतिरिक्त तहसीलदार राधेश्याम वर्मा,नायाब तहसीलदार सहित अन्य विभाग के अधिकारी गण उपस्थित थे

Dispatch
Dispatch Desk1

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button