छत्तीसगढ़

CM SCHEDULE : मुख्यमंत्री अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस में लेंगे भागीदारी, मंत्रालय में अहम बैठकें करेंगे | रायपुर और नवा रायपुर में दिन भर कार्यक्रम रहेंगे

रायपुर, 01 अक्टूबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12:25 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान कर 12:30 बजे कृषि मंडपम, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर पहुँचेंगे। यहाँ 12:30 से 01:30 बजे तक आयोजित “अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस” कार्यक्रम में शामिल होकर वरिष्ठ नागरिकों को संबोधित करेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 01:35 बजे कृषि मंडपम से प्रस्थान कर 01:55 बजे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुँचेंगे। मंत्रालय में 02:00 से 03:00 बजे तक समय आरक्षित रहेगा, जबकि 03:00 से 05:00 बजे तक बैठक करेंगे।

05:00 से 05:30 बजे तक वे मंत्रालय में कार्यालयीन कार्य करेंगे। तत्पश्चात 05:30 बजे मंत्रालय से प्रस्थान कर 05:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर लौटेंगे और शेष समय आरक्षित रहेगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button