छत्तीसगढ़
Trending

धरसींवा विधायक अनुज शर्मा ने नवरात्रि के मौके पर 1.94 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

धरसींवा। नवरात्रि के महापर्व के अवसर पर धरसींवा विधानसभा के विधायक अनुज शर्मा ने अपने क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्यों की शुरुआत की। विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में कुल 1 करोड़ 94 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया।

विकास कार्यों में शामिल हैं:

  • राजधानी स्थित जोरा में हॉट बाजार निर्माण कार्य – लागत: 1.54 करोड़ रुपए
  • ग्राम सिलतरा में सी सी रोड निर्माण कार्य एवं सतनामी समाज सामुदायिक भवन निर्माण – लागत: 20 लाख रुपए
  • ग्राम गोढ़ी में सामुदायिक भवन निर्माण – लागत: 20 लाख रुपए

भूमिपूजन समारोह में विधायक अनुज शर्मा ने कहा कि किसी भी क्षेत्र की प्रगति का आधार उसके विकास से होकर गुजरता है। “हमारा प्रयास है कि ग्रामीण क्षेत्रों का समुचित विकास कर अधोसंरचना निर्माण के माध्यम से गांव की प्रगति और जनता का सशक्तिकरण सुनिश्चित हो। ये विकास कार्य धरसींवा को समृद्ध और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना एवं धरसींवा विधानसभा को एक आदर्श विधानसभा बनाना हमारा लक्ष्य है।”

विधायक ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ग्रामों के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रही है और आगे भी ग्रामीण क्षेत्रों को विकास कार्यों की सौगात मिलती रहेगी।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और ग्रामवासी भी मौजूद रहे और विकास कार्यों की शुरुआत का हिस्सा बने।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button