छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर को आज मिलेगी 117 करोड़ की सौगात : उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे तीन वृहद पुलों का शिलान्यास

रायपुर, 29 सितम्बर 2025। राजधानी रायपुरवासियों के लिए खुशखबरी है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव 29 सितम्बर को 117 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनने वाले तीन वृहद पुलों का शिलान्यास करेंगे। यह कार्यक्रम रिंग रोड क्रमांक-2 के हीरापुर चौक (गनपत चौक) में दोपहर 1 बजे आयोजित होगा।

लोक निर्माण विभाग के तहत रायपुर में रिंग रोड क्रमांक-2 पर तीन बड़े ओव्हरपास बनाए जाएंगे। इनमें जरवाय मार्ग स्थित बंगाली होटल के पास 23 करोड़ 89 लाख 49 हजार रुपए, हीरापुर चौक पर 49 करोड़ 40 लाख 10 हजार रुपए और सरोरा चौक में रिलायंस पेट्रोल पंप के पास 43 करोड़ 76 लाख 48 हजार रुपए की लागत से निर्माण कार्य होगा।

इन तीनों महत्वपूर्ण चौकों से रोजाना हजारों वाहन और यात्रियों की आवाजाही होती है। ओव्हरपास निर्माण से न सिर्फ जाम की समस्या से निजात मिलेगी, बल्कि लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात की सुविधा भी प्राप्त होगी।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button