छत्तीसगढ़
Trending
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने करूर हादसे पर जताया शोक, घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

रायपुर, 27 सितंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तमिलनाडु के करूर में राजनीतिक रैली के दौरान हुई दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना में जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को दुःख सहने की शक्ति की प्रार्थना की।
साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि इस कठिन समय में पूरे देश की संवेदनाएँ प्रभावित परिवारों के साथ हैं।



