CG स्कूल शिक्षा विभाग में तबादलों की बड़ी लिस्ट जारी, कई अधिकारी-कर्मचारियों की नई पदस्थापना, देखें लिस्ट…

रायपुर, 27 सितंबर 2025 राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने शनिवार को बड़े पैमाने पर तबादलों का आदेश जारी किया है। मंत्रालय महानदी भवन से जारी इस आदेश में विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशासनिक आधार पर प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है तथा कई को प्रतिनियुक्ति से वापस लेकर नई पदस्थापना दी गई है।
इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की स्थानांतरण नीति 2025 के प्रावधानों का पालन किया गया है। नीति के अनुसार प्रतिनियुक्ति अथवा प्रतिनियुक्ति से वापसी के बाद पदस्थापना के प्रकरण समन्वय में भेजने की आवश्यकता नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा विभाग के इस आदेश से कई जिलों में अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यप्रणाली में फेरबदल देखने को मिलेगा। वहीं विभागीय स्तर पर भी जिम्मेदारियों का नया बंटवारा हुआ है।
इस बड़े पैमाने पर हुए तबादले से स्कूल शिक्षा विभाग की कार्यशैली और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।



