CM SCHEDULE : हाईकोर्ट सिल्वर जुबली से लेकर विश्व पर्यटन दिवस तक, CM विष्णुदेव साय का आज व्यस्त दौरा

रायपुर, 27 सितम्बर 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शनिवार का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है।
सुबह 9 बजे वे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान करेंगे और 9:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा बिलासपुर रवाना होंगे।
10 बजे तक उनका चकरभाठा एयरपोर्ट, बिलासपुर पहुंचना तय है, जहां से वे सीधे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय जाएंगे।
सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक मुख्यमंत्री बिलासपुर उच्च न्यायालय की सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन में शामिल होंगे।
इसके बाद दोपहर 2 बजे वे विश्वविद्यालय और विद्यालय कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पं. सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय और सरस्वती शिशु मंदिर सेंदरी में लोकार्पण, मेधावी छात्र अलंकरण और प्रांतीय संस्कृति महोत्सव का उद्घाटन करेंगे।
शाम तक मुख्यमंत्री रायपुर लौट आएंगे और रात 9 बजे मायरा रिसॉर्ट, रायपुर में आयोजित विश्व पर्यटन दिवस समारोह में शामिल होंगे।
इसके बाद रात 10:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, रायपुर लौटने का कार्यक्रम है।
👉 यानी आज मुख्यमंत्री का दिन न्याय, शिक्षा, संस्कृति और पर्यटन से जुड़े आयोजनों के नाम रहेगा।



