छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों के लिए शैक्षणिक सत्र 2025-26 का अवकाश घोषित : दशहरा, दीपावली, शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन अवकाश सहित कुल 64 दिन की छुट्टियां मिलेंगी

रायपुर, 26 सितंबर 2025/ छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में अवकाशों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। आदेश के अनुसार शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ-साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों में त्यौहार और मौसम के अनुसार अवकाश निर्धारित किए गए हैं।

सूचना के अनुसार, दशहरा अवकाश 29 सितंबर से 4 अक्टूबर 2025 तक रहेगा, जो कुल 6 दिन का है। दीपावली अवकाश 20 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2025 तक रहेगा, जो 6 दिन का होगा। शीतकालीन अवकाश 22 दिसंबर से 27 दिसंबर 2025 तक रहेगा, इसमें भी विद्यार्थियों को 6 दिन का अवकाश मिलेगा। वहीं, ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 15 जून 2026 तक रहेगा, जो कुल 46 दिन का है।

इस तरह पूरे शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों और शिक्षकों को कुल 64 दिन का अवकाश मिलेगा। सरकार ने अवकाशों की यह योजना विद्यार्थियों की पढ़ाई और आराम दोनों को ध्यान में रखते हुए तैयार की है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button