रायपुर BREAKING : निर्माणाधीन प्लांट का हिस्सा गिरा, कई मजदूरों की दबकर मौत की आशंका, 7 घायल

रायपुर, 26 सितंबर 2025/ राजधानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सिलतरा चौकी इलाके में एक निर्माणाधीन प्लांट का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कई मजदूरों की दबकर मौत होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वहीं 6 से 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, प्लांट में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक प्लांट का एक हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। फिलहाल पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए हैं और मृतकों की संख्या को लेकर आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।
👉 यह हादसा प्रदेश की राजधानी रायपुर में औद्योगिक क्षेत्र सिलतरा में हुआ है, जिसने सुरक्षा मानकों और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।



