छत्तीसगढ़

रायपुर में नक्सल दंपत्ति की गिरफ्तारी: फर्जी आधार कार्ड से हुआ खुलासा, दो महीने से किराए के मकान में छुपे थे जग्गू और कमला

रायपुर। राजधानी पुलिस और माओवादी विरोधी दस्ता (Anti-Naxal Squad) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए नक्सल संगठन से जुड़े फरार दंपत्ति को गिरफ्तार किया है। दोनों पिछले दो महीने से फर्जी पहचान पत्र के सहारे रायपुर में रह रहे थे।

जानकारी के अनुसार, आरोपियों की पहचान जग्गू और कमला के रूप में हुई है। मामला तब उजागर हुआ जब वे इलाज कराने के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल पहुंचे। अस्पताल प्रशासन की जांच में उनके आधार कार्ड फर्जी पाए गए, जिसके बाद तुरंत एसआईए और नक्सल विरोधी दस्ते ने कार्रवाई करते हुए दोनों को दबोच लिया।

किराये के मकान में ले रहे थे शरण

पुलिस जांच में सामने आया है कि दंपत्ति राजधानी के चंगोराभाटा इलाके में किराये के मकान में रह रहा था। वे आसपास के लोगों से बातचीत नहीं करते थे और बाहर निकलते समय हमेशा चेहरा ढककर चलते थे।

सूत्रों के मुताबिक, दोनों नक्सल संगठन की गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल थे। फरारी के दौरान इन्होंने फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया था। फिलहाल, एसआईए की टीम आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button