छत्तीसगढ़
Trending

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने NextGen GST के रूप में दी देश को ऐतिहासिक सौगात – आरंग में व्यापारी बंधुओं संग गुरु खुशवंत साहेब जी ने मनाया “GST बचत उत्सव”

आरंग/रायपुर, 25 सितंबर 2025 देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देशवासियों को NextGen GST (GST 2.0) के रूप में ऐतिहासिक सौगात दी है। इस कदम से पूरे देश में GST बचत उत्सव का माहौल बन गया है।

इसी कड़ी में आरंग नगर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जी ने व्यापारी बंधुओं और नागरिकों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने नई GST दरों के लागू होने पर सभी को कमल के फूल भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

गुरु खुशवंत साहेब जी ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और छत्तीसगढ़ की डबल इंजन भाजपा सरकार ने मिलकर देश और प्रदेश की जनता को बड़ी राहत दी है। यह निर्णय न केवल आमजन की जेब में बचत लाएगा, बल्कि व्यापार में नई ऊर्जा भरकर अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा।”

कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित व्यापारी और ग्राहक इस अवसर पर बचत की खुशियां साझा करते नजर आए। सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री डॉ. विष्णुदेव साय जी की सरकार का धन्यवाद किया और इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया।

इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, व्यापारी और गणमान्यजन बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button