छत्तीसगढ़
Trending

‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’’ के तहत दूरस्थ अंचलों में पहुँची विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएँ, हजारों जनजातीय हितग्राही लाभान्वित

रायपुर, 24 सितंबर 2025 केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्त्वाकांक्षी पहल ‘‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’’ के तहत प्रदेशभर के प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय मिशन (PM JANMAN) क्षेत्रों में विशेष जनजातीय स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से पिछड़ी जनजातीय समूहों (PVTGs) सहित हजारों लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान की गईं, जो प्रदेश सरकार की जनजातीय स्वास्थ्य सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में 51 मोबाइल मेडिकल यूनिट्स (MMU) की सक्रिय भागीदारी से कुल 7,825 लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 1,815 पीवीटीजी शामिल हैं। शिविरों में विशेषज्ञ चिकित्सकों और प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा समग्र स्वास्थ्य जांच और परामर्श प्रदान किया गया।

स्वास्थ्य सेवाओं का ब्यौरा:

  • सामान्य ओपीडी उपचार: 2,118 लोग
  • हाईपरटेंशन (बीपी) जांच: 1,020 लोग
  • मधुमेह स्क्रीनिंग: 1,108 लोग
  • एनीमिया जांच (महिलाओं में): 878 लोग
  • मातृत्व सेवाएँ (ANC/PNC): 260 महिलाएं
  • मलेरिया जांच: 210 लोग
  • सिकल सेल जांच: 340 लोग
  • टीबी जांच: 112 लोग
  • कैंसर स्क्रीनिंग (मुख, स्तन, ग्रीवा): 150 महिलाएं
  • बच्चों का टीकाकरण: 185 बच्चे
  • परिवार नियोजन सेवाएँ: 145 महिलाएं
  • मानसिक स्वास्थ्य परामर्श: 80 लोग
  • आयुष और वेलनेस सेवाएँ: 60 लोग

स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ मासिक धर्म स्वच्छता जागरूकता सत्र भी आयोजित किए गए, जिसमें किशोरियों और महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन उपयोग, संक्रमण से बचाव और स्वच्छता प्रबंधन पर जानकारी दी गई।

अभियान ने न केवल स्वास्थ्य जांच और उपचार प्रदान किया, बल्कि पोषण, जीवनशैली सुधार और नियमित जांच की महत्ता पर भी हितग्राहियों को मार्गदर्शन दिया। यह पहल दूरस्थ और आदिवासी बहुल क्षेत्रों में मूलभूत स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने और महिलाओं के स्वास्थ्य के माध्यम से पूरे परिवार की सशक्तता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button