छत्तीसगढ़
Trending
रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आएंगे, बस्तर दशहरा और मुरिया दरबार में होंगे शामिल

रायपुर, 22 सितंबर 2025 4 अक्टूबर 2025 को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। इस दौरान वे बस्तर दशहरा समारोह में शामिल होंगे और मुरिया दरबार में भी शिरकत करेंगे
सूत्रों के अनुसार, बस्तर सांसद महेश कश्यप के साथ कई जनजातीय समुदाय के लोगों ने गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया था। इस दौरे की पुष्टि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी की है।
गृहमंत्री अमित शाह के इस दौरे से बस्तर क्षेत्र में दशहरा और मुरिया दरबार की भव्यता और बढ़ जाएगी, वहीं जनजातीय समुदाय के लिए यह महत्वपूर्ण अवसर होगा।