छत्तीसगढ़

रायपुर में नमो युवा रन: उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक अनुज ने युवाओं के साथ लगाई दौड़, नशा मुक्त भारत का दिया संदेश

रायपुर, 21 सितंबर 2025।”नशे की लत को हराएंगे, नशा मुक्त भारत बनाएंगे” के संकल्प के साथ आज राजधानी रायपुर में मरीन ड्राइव, तेलीबांधा तालाब से सुभाष स्टेडियम मोतीबाग तक नमो युवा रन का आयोजन हुआ। सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विधायक अनुज शर्मा ने हजारों युवाओं के साथ दौड़ में भाग लेकर नशा मुक्त भारत और स्वस्थ राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रदेश के उत्कृष्ट खिलाड़ियों और खेल के ब्रांड एंबेसडरों का सम्मान भी किया गया।

विधायक अनुज ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि लोकतंत्र और राजनीति में युवाओं की भागीदारी से ही देश और प्रदेश का भविष्य उज्ज्वल बनेगा। उन्होंने कहा— “यह दौड़ केवल 3 किलोमीटर की नहीं, बल्कि देश की तरक्की की दौड़ है। युवाओं की मेहनत, जोश और संकल्प ही राष्ट्र निर्माण की असली ताकत है।”

अनुज ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में मेक इन इंडिया, लोकल फॉर वोकल, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं ने भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। कौशल विकास और युवा सशक्तिकरण से ही विकसित भारत का सपना साकार होगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि नशे की गिरफ्त में आने से न केवल युवा, बल्कि पूरा परिवार प्रभावित होता है और देश के विकास पर भी असर पड़ता है। इसलिए विष्णुदेव साय की सरकार युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए।

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, विधायक अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, पुरंदर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस, भाजयुमो अध्यक्ष राहुल टिकरिहा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button