Bilaspur Horror: बेटे ने की माँ की हत्या, खुद थाने जाकर किया सरेंडर, तांत्रिक के कहने पर उठाया भीषण कदम

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना अंतर्गत सरवानी गांव में अंधविश्वास का एक भयावह मामला सामने आया है, जहाँ बेटे ने जादू-टोने के शक में अपनी ही माँ की निर्मम हत्या कर दी। आरोपी विष्णु केवट ने अपने बच्चों की तबियत खराब होने के कारण एक तांत्रिक के पास गए और तांत्रिक द्वारा माँ पर जादू-टोना करने का आरोप सुनने के बाद गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से वार किया।
घटना के बाद विष्णु केवट मौके से फरार नहीं हुआ बल्कि सीधे थाने पहुँचकर खुद को पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, विष्णु की माँ अपने दूसरे बेटे महेश केवट के साथ पड़ोस में रहती थी। कुछ दिनों से विष्णु के बच्चों की तबियत खराब थी, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान था। इलाज के लिए कई वैद्य और बैगा के पास गया, जहाँ उसे बताया गया कि बच्चों की बीमारी का कारण उसकी माँ द्वारा किया गया जादू-टोना है।
आखिरकार गुस्से में आकर विष्णु ने अपनी माँ को कुल्हाड़ी से मार डाला। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।



