छत्तीसगढ़
बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव परिणाम घोषित : आशीर्वाद पैनल के दिलीप अध्यक्ष, विकास पैनल के संदीप सचिव बने

बिलासपुर, 19 सितंबर 2025 बहुचर्चित बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इस बार चुनावी तस्वीर में आशीर्वाद पैनल ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष और सहसचिव जैसे महत्वपूर्ण पदों पर जीत दर्ज कर अपना दबदबा बनाए रखा, वहीं विकास पैनल ने सचिव और कार्यकारिणी सदस्य का पद जीतकर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
प्रमुख नतीजे :
- अध्यक्ष पद – आशीर्वाद पैनल के दिलीप यादव ने 277 मत पाकर विकास पैनल के अजीत मिश्रा (191 मत) को 86 वोटों से हराया।
- उपाध्यक्ष पद – गोपीनाथ डे (आशीर्वाद पैनल) को 263 वोट, दिलीप अग्रवाल (विकास पैनल) को 172 वोट। गोपीनाथ 91 मतों से विजयी।
- सचिव पद – कांटे के मुकाबले में विकास पैनल के संदीप करिहार ने 232 मत पाकर आशीर्वाद पैनल के रवि शुक्ला (214 मत) को 18 वोटों से हराया।
- कोषाध्यक्ष पद – लोकेश वाघमारे (आशीर्वाद पैनल) को 261 वोट, विजयकांति तिवारी (विकास पैनल) को 219 वोट। लोकेश 42 मतों से विजयी।
- सहसचिव पद – रमेश राजपूत (आशीर्वाद पैनल) को 306 वोट, हरिकिशन गंगवानी (विकास पैनल) को 169 वोट। रमेश ने 137 मतों से बड़ी जीत दर्ज की।
- कार्यकारिणी सदस्य पद – विकास पैनल के कैलाश यादव ने 249 मत पाकर आशीर्वाद पैनल के संतोष मिश्रा (229 मत) को 20 वोटों से पराजित किया।
इस बार के चुनावी नतीजे बताते हैं कि पत्रकारों ने दोनों पैनलों पर भरोसा जताया है। आशीर्वाद पैनल ने शीर्ष पदों पर जीत दर्ज की, वहीं विकास पैनल ने सचिव और कार्यकारिणी सदस्य जैसे अहम पदों पर अपनी ताकत दिखाई।