छत्तीसगढ़
CG में बड़ा राजनीतिक फेरबदल: मंत्रियों के जिले बदले, डिप्टी CM विजय शर्मा को 4 जिलों की कमान, नए मंत्रियों को भी मिली जिम्मेदारी

रायपुर, 19 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल के बीच मंत्रियों के प्रभार में बड़ा बदलाव किया गया है। सरकार ने आधा दर्जन से ज्यादा मंत्रियों के जिला प्रभार में फेरबदल किया है। इस बदलाव के तहत तीन नए मंत्रियों को भी जिले का प्रभार सौंपा गया है।
किन मंत्रियों को मिला कौन-सा जिला प्रभार?
- शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव – राजनांदगांव
- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब – सक्ती
- मंत्री राजेश अग्रवाल – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
उप मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों का नया प्रभार
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा – दुर्ग, बालोद, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बस्तर
- मंत्री श्याम बिहारी – बलौदाबाजार
- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े – राजनांदगांव
राजनीतिक हलचल तेज
इस फेरबदल को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। नए मंत्रियों को जिला प्रभार सौंपने को संगठनात्मक संतुलन साधने की कोशिश माना जा रहा है। वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को एक साथ चार जिलों की जिम्मेदारी मिलना उनकी बढ़ती अहमियत का संकेत माना जा रहा है।
📌 राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि इस बदलाव से आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने संगठनात्मक समीकरण साधने की रणनीति अपनाई है।