छत्तीसगढ़

Custom Milling Scam: दुर्ग में ईडी की बड़ी कार्रवाई, सुधाकर रावटे से पूछताछ जारी

दुर्ग। कस्टम मिलिंग घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह ईडी की छह सदस्यीय टीम ने दुर्ग के हुडको स्थित सुधाकर रावटे के घर पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने रावटे से पूछताछ शुरू कर दी है और घोटाले से जुड़े अहम दस्तावेजों की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला 140 करोड़ से अधिक के कस्टम मिलिंग स्कैम से जुड़ा है। ईडी की टीम प्रदेश के 10 अलग-अलग जिलों में भी दबिश दे रही है। इस घोटाले में पहले ही पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और कारोबारी अनवर ढेबर की गिरफ्तारी हो चुकी है।

क्या है कस्टम मिलिंग घोटाला?

कस्टम मिलिंग घोटाले में मिलर्स से अवैध वसूली का आरोप है। आरोप है कि मिलर्स को उनकी रकम का भुगतान तभी किया जाता था जब वे प्रति क्विंटल 20 रुपए की दर से अवैध राशि चुकाते थे। भुगतान के लिए मिलर्स की अलग से सूची तैयार की जाती थी और केवल उन्हीं को रकम जारी होती थी।

ईडी ने इस मामले में 3500 पन्नों का चालान कोर्ट में पेश किया है, जिसमें 35 पन्नों की विस्तृत समरी भी शामिल है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button