छत्तीसगढ़
Trending

CM SCHEDULE : CM विष्णुदेव साय आज “राजिम से रायपुर” स्पेशल ट्रेन का करेंगे शुभारंभ, राज्योत्सव बैठक और कॉन्क्लेव में होंगे शामिल, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 18 सितम्बर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को दिनभर कई अहम कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:25 बजे सिविल लाइन स्थित निवास से प्रस्थान करेंगे और पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से होते हुए गोबरा-नवापारा पहुंचेंगे।

दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री राजिम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, जहां वे “राजिम से रायपुर” स्पेशल ट्रेन का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 1:35 बजे वे मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे और राज्योत्सव 2025 के आयोजन संबंधी बैठक में शामिल होंगे।

शाम 6:15 बजे मुख्यमंत्री हॉटल बेबीलॉन इंटरनेशनल, रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे “निखरता छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2025” में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे शाम 7:25 बजे वापस मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

👉 इस दौरान मुख्यमंत्री का दौरा सड़क और हवाई मार्ग दोनों से रहेगा, और वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में प्रदेश की जनता से सीधे जुड़ेंगे।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button