रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का व्यस्त दौरा : स्वच्छता-आवास उत्सव, स्वस्थ नारी अभियान, रक्तदान महोत्सव, आदि सेवा पर्व, श्रमिक महासम्मेलन और गंगा महाआरती में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 17 सितम्बर 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बुधवार का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। वह राजधानी रायपुर और नया रायपुर (अटल नगर) में आयोजित एक के बाद एक अनेक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन्स से विश्वकर्मी जयंती कार्यक्रम में भाग लेने के बाद अटल बिहारी वाजपेयी सभागार, मेडिकल कॉलेज रायपुर पहुँचेंगे। यहाँ 10:30 से 11:30 बजे तक वह स्वच्छता, आवास और लोक कल्याण उत्सव का शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद 12 बजे वे इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर पहुँचेंगे, जहाँ 1:15 बजे तक “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” का शुभारंभ करेंगे।
दोपहर 1:30 बजे से 1:50 बजे तक वे पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में रक्तदान अमृत महोत्सव 2.0 कार्यक्रम में शामिल होंगे।
2:10 बजे मुख्यमंत्री प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू में आयोजित आदि सेवा पर्व का शुभारंभ करेंगे।
इसके बाद 3 बजे से 4:30 बजे तक वे बलबीर सिंह जुनेजा इनडोर स्टेडियम रायपुर में श्रमिक महासम्मेलन में शामिल होंगे।
शाम 4:35 बजे वे टाउन हॉल रायपुर में प्रधानमंत्री की जीवनी पर आधारित फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
नया रायपुर पहुँचकर 5:15 बजे से 5:45 बजे तक “सेवा पर्व – एक पेड़ माँ के नाम 2.0” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 7:15 बजे से 8 बजे तक मुख्यमंत्री महादेव घाट, रायपुर में खारून गंगा महाआरती में भाग लेंगे।
दिनभर के इस व्यस्त दौरे के बाद रात 8:15 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
👉 17 सितम्बर को मुख्यमंत्री साय के इस कार्यक्रम में सामाजिक, स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रमिक और पर्यावरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण आयोजन शामिल होंगे, जिनसे सीधे जनता को लाभ पहुँचने की उम्मीद है।