छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री साय का जशपुर से कांकेर तक व्यस्त दौरा, कई विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और भूमिपूजन

जशपुर/कांकेर/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार 14 सितम्बर को जशपुर और कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे। दिनभर के कार्यक्रम में वे पर्यटन, कृषि और विकास कार्यों को नई दिशा देने वाले आयोजनों में शामिल होंगे।

सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री साय जशपुर जिले के कांसाबेल स्थित निज निवास बगिया में आयोजित “जशपुर पर्यटन एवं कृषि क्रांति” कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे कार से बगिया हेलीपैड पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा कांकेर जिले के लिए रवाना होंगे।

करीब 1:40 बजे मुख्यमंत्री का आगमन उन्मुक्त खेल मैदान हेलीपैड, नरहरपुर (उ.ब. कांकेर) में होगा। यहां 1:45 बजे से 2:45 बजे तक वे “ठाकुर जोहारनी” कार्यक्रम में शिरकत करेंगे और विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे।

दोपहर बाद का समय 2:45 से 3:15 बजे तक आरक्षित रखा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री साय 3:15 बजे नरहरपुर हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 4 बजे उनका आगमन पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर में होगा, जहां से वे कार द्वारा मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे।

👉 इस पूरे दौरे के दौरान मुख्यमंत्री साय के साथ मंत्रिमंडल के सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button