छत्तीसगढ़
Trending

Raipur Today Water Shutdown News: राजधानी रायपुर में आज 5 लाख लोग रहेंगे पानी सप्लाई संकट से प्रभावित, 32 टंकियों से नहीं होगी जलापूर्ति

रायपुर, 13 सितम्बर 2025। प्रदेश की राजधानी रायपुर के लोगों को आज पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। नगर निगम के मुताबिक मरम्मत कार्य के चलते रायपुर शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई आज बाधित रहेगी। हालांकि निगम का दावा है कि जल आपूर्ति कल से सामान्य हो जाएगी।

32 टंकियों से रुकेगी सप्लाई
नगर निगम जलकार्य विभाग के अनुसार पाइपलाइन मरम्मत कार्य के चलते 150 एमएलडी और 80 एमएलडी फिल्टर प्लांट से जुड़ी कुल 32 पानी टंकियों से आज जलापूर्ति नहीं की जाएगी। निगम का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम तक आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

भाठागांव में लीकेज से और बढ़ी दिक्कत
इसके अलावा भाठागांव इलाके में पाइपलाइन लीकेज की वजह से भी जल आपूर्ति ठप रहेगी। ऐसे में लोगों को करीब 10 घंटे तक टैंकर और बोरवेल के भरोसे रहना पड़ेगा।

5 लाख लोग होंगे प्रभावित
नगर निगम का अनुमान है कि आज के शटडाउन से लगभग 5 लाख लोग प्रभावित हो सकते हैं। निगम ने नागरिकों से अपील की है कि पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें और अनावश्यक बर्बादी से बचें।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button