छत्तीसगढ़
Trending

Raigarh Horror: घर में 4 लोगों के दफनाने की आशंका, पुलिस-Dog Squad जांच में जुटी

रायगढ़, 11 सितंबर 2025 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। खरसिया से लगे ठूसकेला राजीव नगर इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों के दफनाने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने घर से आ रही बदबू की सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। आशंका के चलते पुलिस ने घर के आंगन में खुदाई भी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यह मकान बुधराम पिता चमार सिंग का है, जिनके परिवार के चार लोग लापता बताए जा रहे हैं।

पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है और डॉग स्क्वायड की मदद से सुराग तलाशने की कोशिश जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी।

👉 रायगढ़ के इस सनसनीखेज मामले से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button