छत्तीसगढ़
Trending

रायपुर महिला थाने में दर्दनाक घटना : महिला ने खुद को आग लगाई, हालत नाजुक

रायपुर। राजधानी रायपुर के महिला थाना परिसर में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां 23 वर्षीय वर्षा गोस्वामी नामक महिला ने थाने के भीतर ही खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। अचानक हुई इस घटना से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, वर्षा ने साल 2024 में अपने पति के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस की ओर से कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद आरोपी पति काउंसलिंग में उपस्थित नहीं हुआ। इसी बात से आहत होकर महिला मानसिक तनाव में थी।

बुधवार को वर्षा अचानक थाने पहुंची और अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा ली। महिला की चीख-पुकार सुनकर थाना परिसर में मौजूद महिला स्टाफ तत्काल हरकत में आया। उन्होंने पानी और कंबल की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वर्षा गंभीर रूप से झुलस चुकी थी।

घटना की जानकारी मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और झुलसी महिला को तत्काल डीकेएस अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि वर्षा की हालत नाजुक है और उसका इलाज जारी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button