छत्तीसगढ़

महासमुंद: शिकार के फेर में भालू की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार, जीआई तार-ट्रैक्टर समेत मांस जब्त

महासमुंद। बागबाहरा वनपरिक्षेत्र के खल्लारी सर्किल में मृत मिले भालू के मामले में वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ा खुलासा हुआ है। टीम ने शिकार के इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। आरोपियों के पास से सूअर का मांस, कुल्हाड़ी, जीआई तार और ट्रैक्टर बरामद किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग को मंगलवार को जोरातराई के क्रमांक 179 में भालू की मौत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची टीम ने भालू का शव बरामद कर अवराडबरी वन डिपो भेज दिया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने जंगली सूअर का शिकार करने के लिए 11 केवी विद्युत लाइन में अवैध रूप से जीआई तार लगाया था। इसी में फंसकर भालू की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को दूर ले जाकर छिपाने की कोशिश की।

वन अमले ने जोरातराई, भीखोज और कमारडेरा से अगर सिंह, अर्जुन, तुलाराम और दो चैतराम को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9(33), 49, 50 और 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

भालू के शव का पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और अवराडबरी डिपो में अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button